डायल 100-आपकी सुरक्षा में सतर्क
- Wassup Bhopal

- Mar 5, 2017
- 2 min read
भारत हमारी मातृभूमि दुनिया के सबसे तेज़ आगे बढ़ते देशो में से एक है। पर जैसे जैसे देश आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे देश की अंदरूनी सुरक्षा बढ़ना भी ज़रूरी है । देश की प्रगति में देश की अवाम का बहुत बड़ा हाथ होता है तो उसकी सुरक्षा सरकार की अहम ज़िम्मेदारियों में से एक है।
मध्य प्रदेश की सरकार का यह नज़रिया है के देश की प्रगति और लोगो की सुरक्षा एक ही सिक्के के दो पहलु है। देश की अवाम अपने आप को तब ही सुरक्षित मानेगी जब सरकार हर आपातकालीन स्तिथि में उनकी सहायता करेगी। आपातकालीन स्तिथि में लोगो को कहा गया है के वह अपने क्षेत्र के सबसे करीबी पुलिसथाने में संपर्क करे। परंतु उपयुक्त थाने में संपर्क करना किसी चुनोती से कम नहीं है। इस परेशानी को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने कई कदम उठाये है जिनमे से एक एहम कदम है “DIAL 100″। इस योजना के अंतर्गत तेजी से प्रतिक्रिया करने वाले आधुनिक उपकरणो से लेस वाहन पुलिसथानो को दिए गए है और उनके नियंत्रण एवं आदेश देने के लिए परिचालन केंद्र भी बनाये गए है।
DIAL 100 की काम करने की प्रक्रीया :-
1. जब कोई व्यक्ति अपने फ़ोन से 1०० डायल करता है, यह कॉल प्रशिक्षित पुलिसकर्मी द्वारा उठाया जाता है जो आपकी शिकायत की जानकारी लेता है जैसे आपकी पहचान दुर्घटना कहा पर हुई एवं कैसे हुई।
2. यह प्रशिक्षित पुलिसकर्मी सबसे करीबी मौजूद वाहन को दुर्घटना स्थल पर तुरन्त भेजता है। यह वाहन GPS , CCTV आदि से लैस होते है।
3. जैसे ही वाहन दुर्घटनास्थल पर पहुचता है, वह दुर्घटना स्थल पर स्तिथिअनुसार कदम उठता है। जैसे की FIR दर्ज करना या फ़िर अगर कोई हिंसक परिस्थिति बन रही हो तो उसे नियंत्रण में लाना।
इस योजना की प्रमुख विशेषता यह है के पुलिसकर्मी आपसे पूछते है के आप उनकी सहायता से संतुष्ट है या नहीं। यदि हम भोपाल की बात करें तो वाहनों का बटवारा पुलिस थानों के अनुसार किया गया है। भोपाल को करीबन 50 वाहन दिए गए है जिनमे से बड़े पुलिस थानों को 2 वाहन एवं छोटे पुलिस थानों को 1 वाहन दिया गया है। जो भी वाहन पुलिस थानों को सौपे गये है वह अपने क्षेत्र में हफ्ते के 7 दिन एवं दिन के 24 घंटे सक्रिय रहते है।
तो जब भी आप अपने करीब DIAL 100 की चमकती हुई लाल और नीली रौशनी देखे अपने आपको सुरक्षित महसूस करे क्योंकि सतर्क और कर्मठ पुलिसकर्मी आपकी सुरक्षा एवं देश की प्रगती के लिए हर पल तैनात है।
Covered by: Bhopal Travelholics
Follow us on INSTAGRAM: https://www.instagram.com/bhopaltravelholics/
Website: http://wassupbhopal.wordpress.com
Comments